सफलता की कहानी : विलुप्त हो रहे फसलों को पुनर्जीवित करने किसानों को किया जा आरहा प्रोत्साहित

Posted On:- 2022-07-01



5 कृषकों के मध्य एक हेक्टर में कोदो लगाने की बनी सहमति

सूरजपुर (वीएनएस)। ग्राम शंकरपुर पंचायत में 50 एकड़ में प्रति एकड़ 1 किसान चयन कर आत्मा योजना अंतर्गत कोदो बीज का वितरण सरपंच राधिका सिंह के मुख्य अतिथि व समस्त पंचो की उपस्थिति में पंचायत भवन में किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप विलुप्त हो रहें अनाजों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से कोदो, कुटकी, मेजहरी, रागी आदि की खेती हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सभा को सम्बोधित करते हुए कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया की कोदो की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित 3000 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी वनोपज समिति द्वारा की जाती है, इसके साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसलों पर कृषको को इनपुट सब्सिडी भी दी जा रही है। कृषकों ने इस योजना को अपनाकर योजना की तारीफ की और 5 कृषकों ने एक हेक्टर में कोदो लगाने की सहमति प्रदान की। जिसमें उन किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में कोदो को लगाने हेतु विस्तार से विधि का वर्णन किया गया और समस्त खेती को वर्मी कम्पोस्ट खाद से करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी मुन्ना सिंह, कुमार सिंह, सहदेव, रामकुमार एवं ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिव शंकर यादव, कृषि विकास अधिकारी अचल राजवाड़े का विशेष योगदान रहा।