डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने संभाला पदभार

Posted On:- 2022-07-01



बालोद (वीएनएस)। बालोद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने उन्हें कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डाॅ. सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सुरजपुर एवं मुंगेली जिले के जिलाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं। अभी हाल ही में उनका स्थानांतरण कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर बालोद के रूप में हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर  अभिषेक दीवान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।