एनटीपीसी रामागुंडम में शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट

Posted On:- 2022-07-01



[caption id="attachment_84469" align="alignnone" width="1000"] रायपुर (वीएनएस)। भारत की सबसे बड़े एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने 100 मेगावाॅट रामांगुडम फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट के अंतिम भाग की 20 मेगावाॅट क्षमता पूरी होने की घोषणा की है। रामागुंडम फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट, एनटीपीसी द्वारा शुरू किया गया भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट है। [/caption]

इसकी सफल शुरूआत के साथ तेलंगाना के रामागुंडम में 100 मेगावाॅट रामागुंडम फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट के अंतिम भाग की 20 मेगवाॅट क्षमता का कमर्शियल संचालन 1 जुलाई 2022 00:00 बजे से शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। कंपनी की कुल इंस्टाॅल्ड क्षमता 69,134.20 मेगावाॅट है, जिसमें 23 कोयला आधारित, 7 गैस आधारित स्टेशन, 1 हाइड्रो, 19 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। संयुक्त उद्यम के तहत एनटीपीसी की 9 कोयला आधारित, 4 गैस आधारित, 8 हाइड्रो, 5 नवीकरणीय उर्जा परियोजनाएं हैं।