कांकेर (वीएनएस)। नक्सली पीड़ित व्यक्तियों की सुरक्षा व पुनर्वास के लिए कलेक्टर की ओर से 6 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि स्वीकृत किया गया है। मेटाबोदेली माईन्स थाना सिकसोड़ के अंतर्गत घटना के तहत भानुप्रतापपुर वार्ड क्रमांक-03 निवासी सुखविन्द कौर के एक वाहन ट्रक क्रमांक-1 सीजी-07, सीए-9729 का क्षति होने पर उन्हें03 लाख रुपए क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर के ही निवासी गुरतेज सिंह धालीवाल का वाहन एक ट्रक क्रमांक-1 सीजी-07, सीए-4921 का क्षति होने पर 03 लाख रुपए क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि स्वीकृत किया गया है।