
रायपुर (वीएनएस)। डॉक्टर डे के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना काल में मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति का सम्मान किया। समिति की ओर से अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा ने सम्मान ग्रहण किया।
सम्मान समारोह में विभिन्न संस्थाओं की जानकारी देते हुए डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि सकल जैन समाज रायपुर की अग्रणी संस्था भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति श्रद्धा , समर्पण व सेवा के क्षेत्र में अदभुत मिशाल है । यह संस्था सम्पूर्ण जैन समाज के सहयोग से अनेक धार्मिक , सामाजिक एवं सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि कोरोना काल में महासचिव चन्द्रेश शाह , विजय चोपड़ा , पंकज कांकरिया कमल भंसाली , मनोज कोठारी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी।
भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो को अंगीकार करते हुए प्राणिमात्र के प्रति दया, करुणा का भाव रखते हुए मानव सेवा के साथ साथ मूक पशु पक्षियों की सेवा हेतु कृत संकल्पित है । इस संस्था में प्रारंभ से ही महेन्द्र कोचर , विजय चोपड़ा सहित समाज के अनेक सेवाभावी युवा वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कोरोना आपदाकाल में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के उल्लेखनीय कार्य कोरोना लॉकडाऊन के दौरान लगातार जरूरतमंदो के बीच सूखा राशन व तैयार भोजन का वितरण। मेकाहारा हॉस्पिटल व कोरोना योद्धाओं के बीच भोजन व नास्ता वितरण लॉक डाऊन के दौरान घुम घुमकर गाय, कुत्तों व अन्य पशुओं के लिए रोटी, हरी सब्जियों का वितरण साथ ही पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था।
कोरोना आपदाकाल में जहाँ श्वांस श्वांस के लिए लोग तरस रहे थे ऐसे समय में त्वरित निर्णय लेते हुए एक दिन में 40 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर व 50 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर लगभग 2100 से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराई गई , उल्लेखनीय है कि यह सेंटर राजधानी के मध्य जैन दादाबाड़ी में 24 घण्टे सेवारत था। समिति के माध्यम से लॉक डाऊन काल में फोन के माध्यम से लाखों रुपए की राशि एकत्र कर शिक्षा , स्वास्थ्य एवं रोजमर्रा की जरूरतों को पूरी करने के लिए जरूरतमंदों को समय पर मदद पहुंचाई गई ।