विप्र स्वास्थ्य संगठन ने किया चिकित्सकों का सम्मान

Posted On:- 2022-07-01



खरसिया (वीएनएस)। शुक्रवार को डॉक्टर्स डे यानी कि डॉक्टरों के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन रहा। ऐसे में इंसानों में भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टर्स का विप्र स्वास्थ्य संगठन द्वारा सम्मान किया गया।

रथद्वितीया की वजह से शासकीय अस्पताल में अवकाश रहा। फिर भी मरीजों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए डॉ.सजन अग्रवाल, डॉ.संजय अग्रवाल एवं डॉ.प्रीति इजारदार अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। उल्लेखनीय होगा कि बीएमओ डॉ.अभिषेक पटेल तथा सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ.दिलेश्वर पटेल ने खरसिया हॉस्पिटल के पुराने ढर्रे में आमूलचूल परिवर्तन कर मरीजों के विश्वास का प्रतीक बना दिया है। यहां आज भी सफल सीजेरियन किया गया। वहीं दिनोंदिन डॉक्टर्स तथा फैसिलिटी की बढ़ोतरी की जा रही है। इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पूर्व कलेक्टर भीम सिंह का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।