शासकीय बालक आदर्श विद्यालय व बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

Posted On:- 2022-07-01



नारायणपुर (वीएनएस)। शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी व शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी जिला नारायणपुर में कक्षा 6वीं के 70 सीटों, कक्षा 9वीं व कक्षा 11वीं के रिक्त सीटों के आधार पर अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति और अन्य वर्ग के प्रवेश के लिए 17 जून 2022 को प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया था। परीक्षाथिर्यों के उत्तर पुस्तिका के मुल्यांकन के पश्चात प्रवेश परीक्षा परिणाम 29 जून 2022 को घोषित किया गया। विद्यालय के सूचना पटल पर परीक्षा परिणाम चश्पा किया गया है। 1 जुलाई से 10 जुलाई 2022 तक चयन सूची में चयनित छात्र छात्राओं को स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक (प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति) स्थानांतरण प्रमाण पत्र, अन्य जिला के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी से अभिप्रमाणित पूर्ण दस्तावेज के साथ प्रवेश लिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक छात्र छात्राएं प्रवेश नहीं लेने के स्थिति में 11 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक प्रतिक्षा सूची से छात्र छात्राआें को प्रवेश लिया जायेगा। अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे, पूर्ण दस्तावेज के साथ ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा।