कांकेर (वीएनएस)। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंप आॅपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, हेल्परों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कायर्शाला लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड अंतागढ़ कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम में मासबरस ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती प्रतिमा पद्माकर, भैंसासुर ग्राम पंचायत के सरपंच चैनूराम नरेटी, कलगांव ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री गोपाल शांडिल्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड अंतागढ़ के सहायक अभियंता नवीन कुमार साहू की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कांकेर की ओर से ग्रामों में संचालित नल जल योजनाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए पंप आॅपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, हेल्परों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कायर्शाला में अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पोड़गांव, मासबरस, भैंसासुर, कलगाँव, सरण्डी और भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आसुलखार के आश्रित ग्रामों के प्रतिभागियों ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिए। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड अंतागढ़ के सहायक अभियंता व जिला नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी साझा किए।
उन्होंने प्रशिक्षणाथिर्यों को बताया कि गांव में नल जल योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए पंप आॅपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, हेल्परों की महती आवश्यकता है। यदि पाईप टूट जाने से उसे ठीक होने के लिए कई महिनों का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने गाँव में खराब हुए पाईप लाईनों को अतिशीघ्र मरम्मत कर सकेंगे और सभी लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 01 से 15 जुलाई तक चलाये जा रहे जल गुणवत्ता पखवाड़ा के बारे में प्रशिक्षणाथिर्यों को विस्तृत जानकारी दिये। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में अनेक जल जनित रोग व बीमारियों का प्रकोप रहता है, जल जनित रोगों एवं बीमारियों से बचाव के लिए शुद्धपेय जल को पीये तथा अपने आसपास के लोगों को भी शुद्धपेय जल पीने के लिए जागरूक करें।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड भानुप्रतापपुर के उप अभियंता ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल प्रदाय व्यवस्था के बुनियादी ढांचे के क्रियान्वयन, रखरखाव के लिए प्रशिक्षणाथिर्यों को ग्राम स्तर पर जल जीवन मिशन के आधारभूत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणाथिर्यों को बताया कि पहले भी नल जल योजना संचालित होता था लेकिन अब बेहत्तर तरीके से नल जल योजना को संचालित करने के लिए पंप आॅपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, हेल्परों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि गांव में नल जल योजना को निरंतर चालू रखकर लोगों को शुद्धपेय दिला सके। विरेन्द्र वाडे ने उडन पैनल बोर्ड, एमसीबी, कटआउट, एमपीयर मीटर, वोल्ट मीटर, कन्ट्रोल पैनल बोर्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दिए। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम कलगांव का फील्ड विजिट किया गया, जिसमें सबर्सिबल पंप व पानी टंकी, पाइप लाईन में लगने वाले सभी अवयव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रशिक्षणाथिर्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया एफटीके कीट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण विभागीय अधिकारियों की ओर से दिया गया।