जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला पंचायत के वाहन चालक अनिल सिंह को 30 जून सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। अनिल सिंह को साल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनिल सिंह अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई।