कोण्डागांव (वीएनएस)। शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर से 01 से 07 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत आयोजित किये जाने वाले फसल बीमा सप्ताह 2022 के तहत लोगों को फसल बीमा कराने व इसके लाभों के प्रति जागरूक करने केलिए जागरूकता रथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ के दौरान लोगों को फसल बीमा कराने के संबंधी जानकारियां उनसे होने वाले लाभ तथा फसल बीमा योजना के कवर आदि की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक अजय मेश्राम व कृषि विभाग से बीएस श्याम सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।