बेमेतरा (वीएनएस)। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत कम बीमा आवरण वाले क्षेत्रों में खरीफ वर्ष 2022-23 में कृषको के मध्य जन जागरूकता तथा अधिक से अधिक कृषकों को बीमा आवरण में लाने केलिए आजादी की 75वीं वषर्गांठ पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा रथ रवाना शुक्रवार को मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा लीना कमलेश मंडावी की ओर से बीमा रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया। साथ ही जिला स्तर पर खरीफ 2022-23 में अधिक से अधिक ऋणी/अऋणी कृषकों को बीमा आवरण में लाने के लिए प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम प्रारंभ किये गये है।
शासन की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2022-23 हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 तय की गयी है। इसके तहत धान सिंचित फसल केलिए 1100 रुपए प्रति हेक्टेयर, धान असिंचित फसल के लिए 840 रुपए प्रति हेक्टेयर, सोयाबीन फसल केलिए 864 रुपए प्रति हेक्टेयर व तुअर (अरहर) फसल केलिए 696 रुपए प्रति हेक्टेयर कृषक देय बीमा प्रीमियम राशि तय की गई है। ज्ञात हो कि पूर्व खरीफ वर्ष 2021-22 में जिले में 128784 कृषकों की ओर से बीमा लाभ लिया गया था। ऋणी किसानों का बीमा संबंधित बैंक, सहकारी समिति की ओर से अनिवार्य रूप से किया जाएगा, उन्हें केवल घोषणा व बुवाई प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अऋणी कृषकों को बैंक, सहकारी समिति व लोक सेवा केन्द्र में बीमा प्रस्ताव फार्म, नवीनतम आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भू-स्वामित्व साक्ष्य (बी-1 पंचसाला), किरायेदार, साझेदार कृषक का दस्तावेज, बुवाई प्रमाण पत्र व घोषण पत्र प्रदाय कर 15 जुलाई 2022 तक बीमा करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारी से संपर्क करें।
उप संचालक कृषि ने कृषकों से अपील की है कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराये, ताकि प्रकृति के विपरीत परिस्थितियों में हानि व क्षति होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर उप संचालक कृषि एम.डी. मानकर, बीमा कंपनी जिला प्रतिनिधि मिथलेश साहू व अन्य अधिकारी एवं कमर्चारी गण उपस्थित थे।