तहसीलदार ने कार्यालय परिसर में लगवाया वॉटर कूलर

Posted On:- 2022-07-01



अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय व नवीन संयुक्त भवन में संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख शाखा के पुराने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, प्रतिलिपि शाखा के कार्य मे पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में आगंतुकों के लिए शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था तथा शौचालय को साफ रखने के भी निर्देश दिए थे।

कलेक्टर कुंदन कुमार के आदेशों के परिपालन में अम्बिकापुर तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील कार्यालय में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर में नया वाटर कूलर लगवाकर कार्यालय व टॉयलेट की साफ सफाई करवा दिया है। इसके साथ ही ऑफिस में छत्तीसगढ़ शासन का लोगो, नेम प्लेट तथा महापुरुषों की फ़ोटो लगवा दी है।