जांच अधिकारी ने सरपंच सचिव को लगाई जमकर फटकार...

Posted On:- 2022-07-01



ग्राम पंचायत टेमरी का मामला, बिना हेण्ड़पंप खनन कराए निकाली थी राशी

बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। बिना हेण्ड़पंप खनन किये 1.26 लाख रूपये निकाले जाने की शिकायत की जांच करने पहुचे अधिकारियों के सामने उपस्थित ग्रामिणो ने सरपंच सचिव को जमकर खरी खोटी सुनाई। वही जांच अधिकारी ने सचिव से पूछा की हेण्ड़पंप खनन हुआ ही नही तो आपने फाइनल पैसा फर्जी जीओ टेकिग कैसे हुआ। इस दौरान सचिव ने गोल मोल जावाब देकर अपने आप को भरपुर बचाने का प्रयास किया।सचिव की गोलमोल बात सुनकर अधिकारियों ने जमकर फटकार लगाई।ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच राम भरोष व प्रभारी सचिव गणेश राजवाड़े ने जनवरी 2022 मे तुरिरापारा मे हेण्ड़पंप खनन के नाम पर फर्जी बिल वाऊचर लगाकर 15 वां वित्त मद से 1.26 लाख निकाल लिये थे।मामले की जानकारी जब पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामिणो को लगी तो 28 जून को जिले के कलेक्टर, सीईओ सहित क्षेत्रीय विधायक के समक्ष लिखित शिकायत प्रत्र सौप कर सरपंच सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत मिलते ही क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिहदेव ने संज्ञान लेते हुए कोरिया कलेक्टर को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच किये की बात कही थी। शुक्रवार को दोपहर शिकायत की जांच करने पहुचे जिले के उपसंचालक रानू साहु और जिला ऑडिटर निशार खान ने जांच के दौरान कोई नवीन हेण्ड़पंप खनन नही पाये।जिस पर जांच अधिकारियो ने ग्रामीणो की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही किया गया। ग्रामीणो ने सचिव को पंचायत से हटाये जाने की माँग रखी तो जांच अधिकारी ने कहा की जिले मे इतना अधिक पंचायत सचिव नही है।

रात मे सचिव लेकर पहुचा था बोर खनन मशीन ग्राम पंचायत टेमरी के ग्रामीणो की शिकायत के बाद सचिव ने गुरूवार की रात बोर खनन मशीन लेकर पहुचा।पंचो सहित ग्रामीणो इसकी जानकारी लगते ही बड़ी सख्या में ग्रामीण पहुचे और बोर खनन नही किये जाने की बात कही। सरपंच सचिव एवं ग्रामिण के बिच घंटो चली नोक झोक के बाद आखिर कार बोर मशीन चालक सहित लेबरो ने शुक्रवार को सुबह बिना हेण्ड़पंप खनन किये ही वापस चले गए।वही इस मामले को लेकर पंचायत स्तर पर सरपंच सचिव की जमकर किरकिरी हो रही है।

सरपंच सचिव पर कार्यवाही नही होने पर 3 जून को सीएम से ग्रामिण करेगे शिकायत स्थानीय ग्रामीणो का कहना है की जिला प्रशासन इस मामले को लेकर सरपंच सचिव के विरुद्ध संतुष्टीजनक कार्यवाही नही करती है तो आगामी 3 जुन को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत पटना मे आ रहे सीएम के शिकायत प्रत्र सौपेगे।

जिला ऑडिटर व जांच अधिकारी निशार खान ने कहा कि जांच के दौरान हेण्ड़पंप खनन नही मिला। अगर फर्जी हेण्ड़पंप खनन के नाम पर भुगतान हुआ है तो सचिव के विरुद्ध वसूली एवं निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।