बेमेतरा (वीएनएस)। जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टोरेट परिसर में बीते दिनों कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्य सचिव व पीएचई के कायर्पालन अभियंता ने समिति को अवगत कराया है कि वर्ष 2021-22 के लिए 85977 व वर्ष 2022-23 के लिए 69666 कुल 155643 परिवारो को घरेलू नलजल कनेक्शन प्रदाय करने केलिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 209 रेट्रेफिटिंग योजना एवं 479 एकल ग्राम योजना से पूर्ण किया जाना है।
6 जून 2022 के पश्चात प्राप्त 01 योजना की लागत 84.65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। अभी तक 209 रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत 44515 एफएचटीसी व 479 एकल ग्राम योजना के अंतर्गत 106829 एफएचटीसी की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में से 209 रेट्रोफिटिंग योजना व 370 एकल ग्राम योजना की निविदा जारी की गई। तथा अभी तक 519 निविदाओं के ग्राम 206 रेट्रोफिटिंग योजना, 154 एकल ग्राम योजना में कुल 76512 एफएचटीसी केलिए राशि 229.46 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किये गये शेष निविदा प्रक्रियाधीन है। 06 जून 2022 के पश्चात प्राप्त एकल ग्राम योजना के कुल 01 योजना की लागत 84.65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृत का अनुमोदन केलिए समिति को अवगत कराया गया। निविदा आमंत्रण के पश्चात न्यूनतम दर 17.41 से 30.00 प्रतिशत अधिक प्राप्त हुये 137 योजनाओं के लिए पूर्व में जारी प्रशासकीय स्वीकृति को निरस्त कर 126 योजनाओं की नवीन प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है।
सदस्य सचिव की ओर से 06 जून 2022 से 28 जून 2022 तक की गई विभिन्न मदों में प्राप्त आबंटन व व्यय की जानकारी से समिति को अवगत कराया गया। कुल 36 निविदाओं के दर प्राप्त किये गये। जिसे समिति में स्वीकृति केलिए प्रस्तुत की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लीना मंडावी, समिति के सदस्यों में कार्यपालन अभियंता पीएचई आशालता गुप्ता, जल संसाधन- सीएस शिवहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. विद्याधर पटेल, उपसंचालक कृषि महादेव मानकर, सीएमएचओ डॉ. खेमराज सोनवानी, उपसंचालक जनसंपर्क विभाग छगन लोन्हारे, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई विप्लव धृतलहरे, डीईओ के प्रतिनिधि सुनील तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।