शासकीय ईवीपीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए दिनेश सोनी
Posted On:- 2022-07-01
प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर 2 साल के लिए हुए नियुक्त
कोरबा (वीएनएस)। शासकीय इंजी. विश्वैश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर नगर पालिक निगम, कोरबा के वार्ड क्र.-11 नई बस्ती के पार्षद दिनेश सोनी को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता व कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अनुशंसा पर 29 जून 2022 को कोरबा कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के तहत की गई है। दिनेश सोनी का अध्यक्षीय कायर्काल पदभार ग्रहण करने के दिनांक से 2 वर्ष के लिए होगा।