गरियाबंद (वीएनएस)। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जेलों में निवासरत बंदियों का उम्र सत्यापन कराया जाता है। उम्र का सत्यापन करने केलिए अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के पैनल को सम्मिलित कर जेलों का निरीक्षण प्रत्येक त्रैमास में किया जाता है। विगत 30 जून 2022 को समिति की ओर से उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण किया गया।
जेल निरीक्षण में समिति के कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, गरियाबंद, हेमराज दाऊ (अधिवक्ता), शीला यादव सदस्य किशोर न्याय बोर्ड गरियाबंद व शरदचंद निषाद विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी शामित थे। उप जेल गरियाबंद के जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी निरीक्षण दौरान उपस्थित थे। निरीक्षण समिति की ओर से 07 बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समिति की ओर से प्रत्येक बंदियों से मुलाकात कर उनके वास्तविक आयु की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान 02 बंदी ने अपनी आयु 18 वर्ष से कम होना बताया तथा 03 बंदियों अपने घर में निवासरत स्वयं के बच्चों का पालन पोषण करने में असमथर्ता जताई। जिस पर जेल निरीक्षण समिति की ओर से आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया गया है।