नि:शुल्क बनाया जा रहा नवीन राशन कार्ड

Posted On:- 2022-07-01



गरियाबंद (वीएनएस)। जिला खाद्य अधिकारी जे.जे. नायक ने बताया कि देवभोग क्षेत्र में राशि लेकर राशन कार्ड बनाने की खबर की जांच के संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी देवभोग की ओर से जांच प्रतिवेदन में बताया गया है, कि जांच के दौरान हितग्राहियों का पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें राशनकाडर्धारी के बयान अनुसार नवीन राशन कार्ड निर्माण केलिए किसी भी प्रकार की धनराशि किसी भी व्यक्ति की ओर से मांग किया जाना या किसी भी व्यक्ति को दिया जाना नहीं पाया गया है। खाद्य अधिकारी नायक ने यह भी बताया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में नवीन राशन कार्ड नि:शुल्क बनाये जा रहे है।