कलेक्टर ने गंगालूर में विकास कार्यों का लिया जायजा

Posted On:- 2022-07-01



  बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर कटारा व डीएफओ अशोक पटेल ने गंगालूर क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल, छात्रावास, पेयजल की जानकारी ली। इस दौरान मंजारपारा स्कूल में मध्यान्ह भोजन कर रहे बच्चों से मध्यान्ह भोजन के साप्ताहिक मीनू के बारे में पूछा व पेयजल की व्यवस्था का अवलोकन किया। स्कूल स्टाफ की ओर से शिक्षकों की कमी बताई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन कर बच्चों की दर्ज संख्या उपस्थिति व आवश्यक बुनियादि सुविधाओ, लाईब्रेरी , लैब, शिक्षक, शौचालय, पेयजल व स्कूल बाउंड्री की जानकारी ली। जिसमें शिक्षकों की ओर से बाउंड्रीवाल की आवश्यकता बताई गई। जिस पर कलेक्टर कटारा ने जल्द बाउंड्रीवाल अथवा फेसिंग कर सुरक्षित करने का आश्वासन दिया। वहीं बच्चों ने विद्युत व पंखे की आवश्यकता बताई। जिस पर कलेक्टर ने विभागीय अमला को अवलोकन केलिए स्कूल भेजने के निर्देश दिए है।