अरपा भैंसाझार बैराज के किनारे बाढ़ क्षेत्र से चल-अचल परिसंपत्तियों को हटा लें

Posted On:- 2022-07-01



बिलासपुर (वीएनएस)। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कोटा की ओर से सवर्साधारण को सूचित किया गया है कि अरपा नदी में जल प्रवाह बढ़ने के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से कभी भी नदी में आ रहे जल प्रवाह के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर पानी छोड़ा जा सकता है। बैराज के डाउन स्ट्रीम के समीप स्थित सभी आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी चल-अचल संपत्ति सुरक्षित स्थान पर ले जाये। खनिज खदान, ठेकेदार, औघौगिक ईकाईयोें व संस्थानों आदि को सूचित किया जाता है, कि वह अपनी परिसंपत्तियों को सुरक्षित कर लेवें ताकि कोई क्षति न हो।