धमतरी (वीएनएस)। हर वर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन सभी डॉक्टरों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना के समय डॉक्टर्स ने जो साहसिक सेवा फ्रंटलाइनर्स के रूप में दी थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर पूरे देश ने ताली बजाकर। दिया जलाकर डॉक्टर्स सहित स्वास्थकमिर्यों का उत्साहवर्धन कर उनका आभार किया था, ऐसे समय में डॉक्टरों ने जो सेवाएं दी थीं तब से जनता में डॉक्टरों के प्रति और अधिक सम्मान और विश्वास बढ़ा है।
इस खास मौके पर धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू की ओर से जिला चिकित्सालय धमतरी में पहुंच कर सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया, जिसमें सिविल सर्जन डॉ यूएल कौशिक, डॉ जे एस खालसा, डॉ संजय वानखेड़, एडॉ एमए नसीम, डॉ टी आर ध्रुव, डॉ राजेश सूयर्वंशी, डॉ विभोर नंदा, डॉ उत्कर्ष नंदा, डॉ राकेश साहू, डॉ एस मधुप, डॉ रागिनी ठाकुर, डॉ प्रियंका चंद्राकर, डॉ तोमेश श्रीमाली, डॉ मेहताब अहमद, डॉ तेजस शाह, डॉ हर्षा निर्मलकर, डॉ सोनल ध्रुव, डॉ आरती ध्रुव, डॉ नम्रता चंद्राकर, डॉ गरिमा शर्मा का सम्मान किया गया, डॉक्टर्स का सम्मान करते हुए विधायक रंजना साहू ने उनकी सेवा को नमन किया और कहा ईश्वरीय संतान के रूप में कार्य करने वाले डॉक्टर्स निस्वार्थ भाव से मानव सेवा कर देश समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हैं। दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहने वाले डॉक्टर्स को सलाम है, हमने कोरोना महामारी में भी डॉक्टर्स के जज़्बे को देखा है, जहां जान जोखिम में डाल कर फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में डॉक्टरों ने दिन रात सेवा दी अपने घर परिवार को छोड़ अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए आप सभी ने सेवाएं दी हैं। समाज आप सभी को आशा भरी निगाहों से देखता है, आज डॉक्टर्स दे पर सभी का सम्मान कर हम सब भी गौरवान्वित हैं।
भाजपा स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक शिवदत्त उपाध्याय ने कहा कई बाधाओं के बावजूद मानवता की सेवा करने में डॉक्टरों ने कभी कोई कसर नहीं छोड़ी समाज के प्रति डॉक्टर्स के निस्वार्थ प्रयासों को बार बार देखने को मिलता है। वहीं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जान जोखिम में दाल कर मानवीय सेवा करने वाले डॉक्टर्स रियल लाइफ के हीरो हैं और समाज उन्हें गर्व की निगाहों से देखता हैएमहिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव ने कहा डॉक्टर्स सभी की चिंता करते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया: की भावना से सभी के स्वस्थ रहने की दिशा में कार्य करते हैं, जिनकी सेवाओं को नमन है। उक्त अवसर पर जनपद सदस्य जागेश्वरी राकेश साहू, राकेश साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिंदूजा, केवल साहू भाजयुमो सह कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंग ढिल्लन, रेशमा शेख, रूपा नागदेवे, ममता सिन्हा, दौलत वाधवानी, मनीष आसवानी, विष्णु सिन्हा, ाकाश गुप्ता, रिक्की गनवानी, पुष्पेंद्र वाजपेयी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।