धमतरी (वीएनएस)। नागरिकों को वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने, उसे स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महती नि:शुल्क घर पहुंच पौध सेवा शुरू की गई है। धमतरी जिले में आज इसका शुभारंभ वनमंडल परिसर धमतरी से नि:शुल्क घर पहुंच सेवा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर वन स्थायी समिति की सभापति कविता बाबर की ओर से रवाना किया गया। यह वाहन आज से आगामी 31 अगस्त तक घर पहुंच पौध सेवा नागरिकों को प्रदाय करेगी। इसमें फलदार, छायादार और अन्य प्रजाति के पौधे शामिल हैं।
वनमंडलाधिकारी मयंक पांडेय ने बताया कि नि:शुल्क पौध पहुंच सेवा के लिए संबंधित अधिकारी, कमर्चारियों के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है। इनमें महादेव कन्नौजे, मो. नंबर 75870-11511, उमेश सिंह मो. नंबर 94242-92316 शशिकांत साहू 93401-93795 और अर्जुन निर्मलकर 95759-00847 शामिल है। इन नंबरों पर संपर्क कर आम नागरिक और ग्रामीणजन नि:शुल्क घर पहुंच पौध सेवा का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उप वनमण्डलाधिकारी टी.आर.वर्मा सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।