रथयात्रा में कर्मा माता की पूजा अचर्ना कर विधायक ने किया प्रसादी वितरण

Posted On:- 2022-07-01



  धमतरी (वीएनएस)। भगवान जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी कर्मा चौक में भक्त माता कर्मा के पुजा अचर्ना कर माल्यार्पण करते हुए प्रसादी वितरण किए। विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों कि खुशहाली सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ समस्त जगत के आधार हैं। उनका आशीर्वाद हम सबके लिए वरदान हैं। पार्षद ईश्वर सोनकर, नारायण साहू, सुमित साहू, अश्मत साहू, गोपाल साहू, खुमान उईके, रोशन साहू, योगेंद्र, नामदेव साहू, अनिल साहू, डीपेंद्र साहू, विजय साहू, संतराम सहित समाजिक बंधु सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।