
रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज 01 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.03 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 12 हजार 581 सैंपलों की जांच में 129 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 78 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 983 मामले सक्रिय हैं।
आज दंतेवाड़ा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर से 01-01, कोरबा एवं सूरजपुर से 02-02, धमतरी एवं सरगुजा से 03-03, कबीरधाम एवं बेमेतरा से 06-06, मुंगेली से 07, बिलासपुर से 08, कांकेर से 09, राजनांदगांव से 13, दुर्ग से 15, बलौदाबाजार से 16, रायपुर से 35 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 08 जिले कोंडागांव में 01, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा में 02-02, बस्तर में 03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं धमतरी में 07-07, बालोद में 08, कोरबा में 09 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।