आनंद ओगरे बने कृषि मण्डी भारसाधक समिति के सदस्य

Posted On:- 2022-07-02



कवर्धा (वीएनएस)। संचालक कृषि, विपणन भुवनेश यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा, जिला कबीरधाम के भारसाधक समिति में दिनेश मानिकपुरी के स्थान पर आनंद ओगरे को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह लाला पटेल के नाम स्थान पर भागवत पटेल के नाम का आदेश जारी किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में निम्न लोग भारसाधक समिति में होंगे। अध्यक्ष-नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष- चोवा साहू, सदस्य- भागवत पटेल, श्रीमती रानू दुबे, संजय लिखाटे, आनंद ओगरे, रामफल कौशिक (व्यापारी प्रतिनिधि)।