सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यारंभ संस्कार संपन्न

Posted On:- 2022-07-02



बागबाहरा (वीएनएस)। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण मेें विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व प्राथमिक कक्षा के नवप्रवेशी भैया-बहनों का चरण वंदन कर एवं तिलक लगाकर विद्यारंभ संस्कार प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात उनके हाथों मंदिर के पुजारी एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया। इसके साथ ही भैया बहनों की अच्छी शिक्षा-दीक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माता की स्तुति की गई। आगंतुक अभिभावक माताओं का स्वागत प्रधानाचार्य सुनीता गुप्ता एवं शिशु वाटिका प्रमुख सीमा ठाकुर, कक्षाचार्य मेघा डहरवाल, डगेश्वरी साहू, एवं तोजेश्वरी साहू ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यालय प्रमुख कौशलचंद्र साहू, चमन विश्वकर्मा, दुर्गा मंदिर के पुजारीगण, गणमान्य नागरिकगण एवं विद्यालय के भैया-बहन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि शिक्षण सत्र 2022-23 इस वर्ष 16 जून से प्रारंभ हुआ है। शुरुआत से ही विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि नियमित रूप से प्रारंभ कर दी गई है। अध्ययन-अध्यापन कार्य को सफल बनाने विद्यालय संचालन समिति द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए पर्याप्त संख्या में अनुभवी दीदी-आचार्यों की नियुक्ति भी कर दी गई है।