रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा का जन्मदिन 30 जून को हर्षोल्लास से मनाया गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यद्वय हफ़ीज़ खान व अनिल जैन, आयोग के सचिव एम.आर. खान, राजनांदगांव नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन नारायण यादव सहित कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में केक काटकर अध्यक्ष छाबड़ा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।