पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Posted On:- 2022-07-02



रायपुर (वीएनएस)। भिलाई के वैशालीनगर के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन हो गया है। उन्होंने शंकराचार्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेसी नेता श्रीशंकराचार्य अस्पताल पहुंच रहे हैं। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। वे ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रहे। 2009 में हुए उपचुनाव में वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।