ग्रामीणों की सुविधा केलिए हाट बाजार क्लिनिक आयोजन के दिन निर्धारित
Posted On:- 2022-07-02
जिले के 35 साप्ताहिक हाट बाजारों में 5 डेडिकेटेड वाहनों के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य
कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के व्यापक प्रचार-प्रसार केलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जिला प्रवास के दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में हाट बाजार क्लिनिक के दिन निर्धारित कर दिए गए हैं।
सभी विकासखंडों में साप्ताहिक बाजारों में निर्धारित दिनों में ग्रामवार डेडिकेटेड वाहन पहुंच रहे हैं। विकासखंड बैकुण्ठपुर में सोमवार से रविवार तक क्रमश: कुड़ेली, छिंदडांडए कसरा, सोरगा, जमगहना, गदबदी, कटकोना, में हाट बाजार क्लिनिक आयोजित किये जाएंगे। इसी तरह विकासखंड भरतपुर के रामगढ़ए कोटाडोलए चुटकीए कमर्जी, बहरासी, कुँवारपुर, बडग़ांवकला, विकासखंड खड़गवां के जरौंधा, सावला, रतनपुर, आमाडांड, शिवपुर, खंधौरा, कोड़ा, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के कछौड़, नारायणपुर, रोकड़ा, भौंता, बरबसपुर, बेलबहरा, घुटरा तथा विकासखंड सोनहत में सोमवार से रविवार तक क्रमश: लटमा, रजौली, सोनहत, रावतसरई, रामगढ़, कुशहा, उँज्ञाव में टीम की ओर से मरीजों की जांच और इलाज किया जाएगा।
शासन की हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत जिले के 35 साप्ताहिक हाट बाजारों में 5 डेडिकेटेड वाहनों की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम हर विकासखंड के हाट बाजारों में दोपहर 1 बजे पहुंच रही है, जहां शाम 6 बजे तक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रहीं हैं। योजना के अंतर्गत गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग व प्राथमिक उपचारए स्वास्थ्य संबंधित परामर्शए प्रसव पूर्व व उपरांत जांच तथा दवाइयों के वितरण, जटिल रोगों की पहचान कर रिफर किया जाता है। राष्ट्रीय कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण, किशोरी बालकों का स्वास्थ्य जांच तथा स्वास्थ्य शिक्षा, मलेरिया एवं अन्य रक्त जांच, अंधत्व निवारण व क्षय रोग, कुष्ठ रोग संबंधित जानकारी व दवा वितरण भी किया जाता है।
विगत 3 माह में 460 हाट बाजार क्लिनिक में 30 हजार से अधिक को मिला इलाज व दवाइयां :
जिले में हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से 1 अप्रैल से 1 जुलाई 2022 तक कुल 30 हजार 385 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा 30 हजार 671 को नि:शुल्क दवाइयों का लाभ मिला। वहीं 37 जरूरतमंदों को इलाज केलिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस समयावधि में 460 साप्ताहिक हाट बाजारों में एमएमयू वाहन पहुंचे, प्रति हाट बाजार लगभग 66.05 के औसत दर से मरीजो का इलाज हुआ।