दंतेवाड़ा (वीएनएस)। पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा के द्वारा पौधा तुंहर द्वार पौधा प्रदान योजना का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया, व वन मंडल कार्यालय के प्रांगण में मुख्य अतिथि की ओर से फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधा प्रदान योजना के तहत् प्रत्येक हितग्राही को 05 फलदार पौधे वितरण किया जाना है। अपने घर या घर के आस-पास हरियाली लाने के लिए यदि आप पौधों का रोपण करना चाहते है, तो दंतेवाड़ा वनमण्डल में फलदार प्रजाति के पौधे उपलब्ध है।
दंतेवाड़ा को प्रदूषण से मुक्त बनाने केलिए वन विभाग सहयोग केलिए जिले वासियों से अपील करता है, जिसमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रदूषण मुक्त दंतेवाड़ा बनाने के लिए इच्छुक हितग्राही/नागरिक दंतेवाड़ा वनमंडल के मोबाईल नम्बर 7587016130 में फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क कर पंजीयन कराकर संबंधित परिक्षेत्र से पौधा प्राप्त कर सकते है। इस कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, उपवन मंडलाधिकारी दन्तेवाड़ा/गीदम व समस्त परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन अमले उपस्थित थे।