दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राज्य शासन की ओर से मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना अंतर्गत राज्य के आम नागरिकों को गंभीर व विकृत बीमारियों के उपचार केलिए सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना अंतर्गत दुर्लभ बीमारियों के इलाज व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से रोगी को उपचार के लिए अधिकतम 20 लाख राशि की सुविधा दी जा रही है।
जिला दंतेवाड़ा के किरंदुल बड़े बचेली के निवासी अनिरुद्ध राय, जिनकी उम्र 15 वर्ष है। जिन्हें बहुत गंभीर एपिस्टिक एनीमिया बीएमटी के रोगी थे। जिनको सहायता योजनान्तर्गत लाभान्वित किया गया है। अनिरुद्ध का बालको मेडिकल सेंटर रायपुर में उपचार किया गया। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता के तहत इनके इलाज के लिए 18 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। इसी तरह जिले के अन्य 6 लोगों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए इस योजना से लाभान्वित किया गया। जिसमें 16 लाख 8 हजार 350 रुपए की सहायता राशि प्रदान किया गया। जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने जैसे- दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू की गई है। जिसमें प्राथमिकता व अंत्योदय राशन काडर्धारी परिवार योजनांतर्गत पात्र हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत सहायता राज्य व राज्य के बाहर के सभी शासकीय चिकित्सालय व पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में उपचार करने पर ही प्रदान की जाएंगी।