जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले के निवतर्मान कलेक्टर बंसल ने आज लालबाग के निकट स्थित आमचो बस्तर क्लब परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने यहां बादाम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हितेश बघेल, आमचो बस्तर क्लब के सचिव अशोक पांडे, प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर आमचो बस्तर क्लब के जीर्णोद्धार के पश्चात नए स्नूकर बोर्ड पर बंसल सहित अधिकारियों ने हाथ भी आजमाया।