कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही का किया औचक निरीक्षण

Posted On:- 2022-07-02



  बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दवाईयों की समुचित उपलब्धता तथा मरीजों को जरूरी सुविधाएॅ उपलब्ध कराने केलिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। डॉ. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थित धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को दवाई वितरण कक्ष में दवाईयों की सूची लगाने तथा ओ.पी.डी. कक्ष में डॉक्टरों व स्टॉफ नर्स की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, प्रसव कक्ष, मेडिसिन स्टोर आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष में दवाईयों की सूची चस्पा करने तथा प्रतिदिन दवाईयों के आय-व्यय की जानकारी रखने के अलावा अस्पताल में केवल जेनेरिक दवाईयॉ ही रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थित हमर लैब, निर्माणाधीन 20 बिस्तर वार्ड का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. प्रेमलता चंदेल व खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।