कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपट्टनम का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-07-02



  बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर कटारा व पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाषणैय ने भोपालपट्टनम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कई वार्डो में बारिश की पानी का सीपेज पाया गया, वहीं दरवाजे, खिड़की व शौचालय की मरम्मत की आवश्यकता होने पर तत्काल स्टीमेट बनाने के लिए मौके पर उपस्थित सीईओ जिला पंचायत रविकुमार साहू को आवश्यक निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दरम्यान दैनिक ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण कक्ष, दवाईयों की उपलब्धता, एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किया गया, अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली व उनके परिजनों से स्वास्थ्य सुविधा सहित आवश्यक सेवाओं के बारे जानकारी ली। अस्पताल परिसर में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र मे जाकर कुपोषित बच्चों की सेहत व स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक पंजियों का निरीक्षण किया गया और कलेक्टर ने बेहतर पोषक आहार व स्वास्थ्य की देख रेख करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों की सेहत मे तेजी से सुधार हो सके।कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, प्रत्येक कक्ष में फायर ब्रिगेड रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ भारती, बीएमओ, अस्पताल प्रभारी, सहित स्वास्थ्य अमला और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।