कलेक्टर व एसपी ने ग्राम पंचायत कोत्तुर के आदर्श गौठान कर किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-07-02



  बीजापुर (वीएनएस)। तारालागुड़ा के दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा व पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाषणैय ने ग्राम पंचायत कोत्तुर के आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्मी खाद की उत्पादन संतोषजनक नहीं पाये जाने पर सीईओ जनपद पंचायत, सचिव व पीआरपी को सख्त निर्देश देते हुए वर्मी खाद उत्पादन केलिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा वर्मी खाद केलिए निम्नस्तर के केचुआं का उपयोग किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अच्छे किस्म का केचुआं समूह को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गौठान समिति की सदस्यों से कलेक्टर कटारा ने आजिविकामूलक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ाने आवश्यक चर्चा की समूह की महिलाओं को बताया बकरी पालन समूह के माध्यम से गौठान में किया जा रहा है। और सीमेंट ईट बनाने के इच्छा जाहिर किया, कलेक्टर कटारा ने सीईओ जनपद पंचायत को सीमेंट ईट बनाने के लिए समूह को आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों, महिलाओं व समूह के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने दो नग हैंडपंप व सीसी सड़क की स्वीकृति का आश्वासन दिया, वहीं स्वास्थ्य विभाग को आवास व पेयजल उपलब्धता कराने के निर्देश दिए।