कलेक्टर व एसपी ने अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट तिमेड़ और तारालागुड़ा का किया औचक निरीक्षण

Posted On:- 2022-07-02



बीजापुर (वीएनएस)। कोरोना संक्रमण बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है, जिले में संक्रमण को रोकने की रणनीति के तहत अन्तर्राज्यीय सीमाओं में 24 घण्टे चोैकसी बढ़ा दी गई है, जहां विभागीय तालमेल से 8-8 घंटे शिप्ट में डयुटी लगाई गई, बिना कोविड जांच के जिले में प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा व पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णैय ने अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट तिमेड़ व तारालागुड़ा का औचक निरीक्षण कर अन्य प्रदेश महाराष्ट्र एवं तेलंगाना से आने वाले यात्रियों, वाहन चालक व व्यक्तियों की जानकारी ली। अभी तक किसी की पाजिटिव्ह होने की रिपोर्ट नहीं आयी है। चेक पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग वन व पंचायत विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त रूप से डयुटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक व्यक्तियों की कोविड जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कटारा ने डूयुटी में तैनात कमर्चारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुऐ ड्युटी दौरान उनकी समस्याओं से भी अवगत होकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए, जिसमें तिमेड़ में वन विभाग की ओर से निर्मित खाली भवन का उपयोग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया तो वहीं तारलागुड़ा में चेक पोस्ट नाका में आवश्यक संसाधन मोबाईल शौचालय, पेयजल, कुर्सी, तखत व चेक पोस्ट के सामने की जमीन की समतलीकरण कर गिट्टी या मुरम का उपयोग कर सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए, किसी भी चेक पोस्ट में बारिश को मद्देनजर रखते हुए असुविधा न हो इसके लिए सीईओ जनपद पंचायत विजय नारायण तिवारी को आवश्यक निर्देश दिए।