अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर के कड़े निर्देश पर अमल 4 घंटे के भीतर हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर में 3 शिंक्षकां की पदस्थापना किया गया है। जारी आदेशानुसार सहायक शिक्षक एलबी अमृता लाकड़ा, सहायक शिक्षक अनिमा मिंज व सहायक शिक्षक एलबी गोपाल शुक्ला को प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर में वर्ष 2022-23 के लिए पदस्थ किया गया है। उल्लेख उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुंदन कुमार ने शनिवार को स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर में शिक्षकों की समस्या का समाधान करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को अतिशेष शिक्षक वाले स्कूलों से शिक्षकों की पदस्थापना करने के निर्देश दिए थे।