अमरावती में हुई केमिस्ट की हत्या को एनआईए ने माना आतंकी कृत्य, इससे जुड़ा है कनेक्शन...

Posted On:- 2022-07-03



नई दिल्ली (वीएनएस)। उदयपुर और अमरावती में हुई हत्याएं आईएसआईएस की स्टाइल में होने का शक गहरा रहा है। अमरावती में 21 जून को हुई केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में बीती रात नागपुर से एक सरगना को गिरफ्तार किया गया है। वह रहबर समूह से जुड़ा बताया गया है। केमिस्ट की हत्या को लेकर एनआईए ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें आतंकी कृत्य मानते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से जांच की बात कही गई है। वहीं, अमरावती पुलिस ने इसे आतंकी संगठन आईएसआईएस की स्टाइल में की गई हत्या माना है।

अमरावती पुलिस ने पहले इसे लूट की घटना मानते हुए हत्या माना था, लेकिन एनआईए की एफआईआर से स्पष्ट हुआ है कि उमेश कोल्हे से कुछ नहीं लूटा गया था।