द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिये तमिलनाडु में गठबंधन के सहयोगी दलों से समर्थन मांगा

Posted On:- 2022-07-03



नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रपति पद की एन.डी.ए. उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिये तमिलनाडु में गठबंधन के सहयोगी दलों से समर्थन मांगा है। वह कल शाम विशेष उड़ान से चेन्नई पहुंची। हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्रीमती मुर्मू सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों से मिलीं। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन भी उनके साथ थे। ऑल इंडिया अन्ना डी.एम.के. के नेताओं ने श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन का आश्वासन दिया।