रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पोंड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रसूता वार्ड में शिशुवती माता फूलबसिया और संतोषी का हाल चाल जाना और उन्हें फलों की टोकरी, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स उनीता सिंह की 7 महीने की नन्हीं बच्ची गरिमा को दुलारते हुए गोद में उठा लिया। मम्मी की ड्यूटी पर साथ आई नन्ही गरिमा को प्यार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- ये भी डॉक्टर बनेगी।