अबड़ खुशी के दिन हे,जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे : राधादेवी

Posted On:- 2022-07-03



पटना में किसान परिवार के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन

रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल रविवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पटना पहुंचे। वे यहां दोपहर के खाने के लिए पटना निवासी आदिवासी किसान अनिरुद्ध प्रताप सिंह के घर पहुंचे। उनकी माताजी राधादेवी और परिवार के सदस्यों ने अक्षत तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवानी की। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से सरई पान के दोने और पत्तल में भोजन किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें खाने में मुनगा भाजी, सरसों भाजी, लकड़ा की चटनी उड़द बड़ा, पुआ, इढ़र,चौसेला और पताल की चटनी परोसा।

राधादेवी ने मुख्यमंत्री के आगमन की ख़ुशी को बयां करते हुए कहा कि "हमर बर अबड़ खुशी के दिन है जे प्रदेश के मुखिया पहुना बन के हमर घर आइस हे"। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और सभी को उपहार भी भेंट की।