रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को ज्ञान का मार्ग दिखाया और वे युवाओं को नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने एकात्मकता का संदेश दिया। उनका छत्तीसगढ़ से बहुत करीब का नाता रहा है। स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय छत्तीसगढ़ में बिताया। राज्यपाल उइके ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।