कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्राम पंचायत छोटे बेठिया और बासनवाही मे दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण पत्र यूडीआईडी कार्ड बनाने व पेंशन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत छोटे बेठिया में 43 हितग्राहियों का पंजीकृत किया गया, जिसमें 24 अस्थि बाधित, 03 श्रवण बाधित, 02 दृष्टि बाधित , 05 मानसिक रोगी तथा 09 आवेदन पेंशन के प्राप्त हुए ।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बासनवाही में 87 हितग्राहियों का पंजीकृत किया गया , जिसमे 35 अस्थि बाधित, 04 श्रवण बाधित, 03 दृष्टि बाधित , 03 मानसिक रोगी तथा 42 आवेदन नवीनीकरण,वऊकऊ एवं पेंशन के प्राप्त हुए । दिव्यांगजनों का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। शिविर में आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम, उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल व विभागीय विभागों के अधिकारी-कमर्चारी उपस्थित थे।