नगर पालिका परिषद जशपुर में बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

Posted On:- 2022-07-03



  जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ नगर पालिका ने बताया कि नगर पालिका जशपुर के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वे अपना राशन कार्ड व आधार कार्ड के साथ नगर पालिका परिषद में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत डॉ खूबचंद बघेल योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। इसके लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक समय रहते अपना आयुष्मान कार्ड बनवा ले, जिससे किसी विपरीत परिस्थिति में इसका लाभ प्राप्त कर सके। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से राज्य के निजी व शासकीय चिकित्सालयों के साथ ही विभिन्न राज्यों के पंजीकृत चिकित्सालय में इस कार्ड से आसानी से ईलाज कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 या मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते है।