[caption id="attachment_85210" align="alignnone" width="2560"]
?????????[/caption]
गरियाबंद (वीएनएस)। गरियाबंद जिले में जुलाई माह में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण व जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज समस्त विभाग प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
इस दौरान भूमिपूजन व लोकार्पण, शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता व महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन केलिए नियुक्त अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण, विभाग में लंबित आवेदनों के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में राजस्व आपदा प्रबंधन अंतर्गत समय-सीमा में निराकृत किये जाने वाले प्रकरणों की स्थिति, स्लम पट्टों पर भूमि स्वामी अधिकार संबंधी आवेदनों का निराकरण, नजूल, कृषि व आबादी पट्टों पर भू-स्वामी अधिकार दिये जाने से संबंधित आवेदनों की निराकरण की स्थिति, नजूल भूमि आबंटन/व्यवस्थापन संबंधी आवेदन, नारंगी क्षेत्र के रूप में दर्ज भूमि को राजस्व भूमि घोषित करने की स्थिति, नगरीय प्रशासन व विकास विभाग अंतर्गत लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्राप्त आवेदनों का निराकरण, निकायों की संपत्ति विक्रयों से प्राप्त आयों की स्थिति, कमजोर आय वर्ग के लिए चिन्हांकित भूमि के उपयोग की स्थिति, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की स्थिति, धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स का संचालन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना की स्थिति, ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की प्रगति की स्थिति।
खरीफ सीजन में धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा, धान खरीदी का निराकरण। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहण योजना की प्रगति। भवन अनुज्ञा अनुमोदन केलिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण। जिले में सुपोषण अभियान की प्रगति। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना। सी-मार्ट की स्थापना, स्वामी आत्मानंद योजना के संचालन। सड़कों का निर्माण व रख-रखाव तथा चिटफंड घोटालों के पीड़ितों के साथ न्याय की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो। उन्होंने प्रत्येक विभाग के अधिकारी को फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित 10-10 हितगाही चयनित करने के निर्देश दिये। लाभान्वित हितग्राहियों से कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी योजना के संबंध में चर्चा करेंगे। ग्राम पंचायतों में शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन और पंचायतवार आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों के संबंध में संबंधित नोडल अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए विभागीय अधिकारियों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी संबंधित जनपद सीईओ से शिविर की तिथि प्राप्त कर शिविर में पहुंचकर ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच, उपसरपंच, एवं संबंधित हल्का पटवारी से ग्रामवासियों की मांग/समस्या के संबंध में चर्चा करें।
कलेक्टर ने कहा कि विभाग से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की अपडेट जानकारी सभी अधिकारियों को होना चाहिए। यदि विभाग में कोई आवेदन लंबित हो तो, लंबित होने का करण भी अपडेट होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय को सुव्यस्थित रखने तथा कार्यालय भवन में विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और अधिकारी-कमर्चारियों का कार्य दायित्व उल्लेखित कराने निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन, एडीएम जे.आर. चौरसिया, एसडीएम विश्वजीत यादव, अविनाश भोई, टी.आर. देवांगन, हितेश पिस्दा तथा संयुक्त कलेक्टर ऋषा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल व अपिर्ता पाठक सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।