चाक़ू दिखाकर लोगों को कर रहा था आतंकित, गिरफ्तार...

Posted On:- 2022-07-03



रायपुर (वीएनएस)। धारदार बटनदार चाकू के साथ आरोपी उत्तम कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमीक शाला पास धारदार बटनदार चाकू से आम लोगों को आतंकित करते आरोपी उत्तम कुमार पटेल पिता स्व. भोकलू पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम निमोरा को गिरफ्तार किया है। वही आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।