विशेष ग्रामसभा 7 व 8 जुलाई को

Posted On:- 2022-07-03



गरियाबंद (वीएनएस)। गरियाबंद जिले के सभी ग्राम पंचायत में आगामी 07 व 08 जुलाई को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। विशेष ग्रामसभा में जाति प्रमाण जारी करने तथा वन अधिकार पट्टा के लिए पात्र हितग्राहियों का प्रस्ताव के संबंध में व अन्य विषयों पर चर्चाएं होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने जिले के गरियाबंद, छुरा, राजिम, मैनपुर व देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी परिपत्र में 07 एवं 08 जुलाई को संबंधित क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर प्रतिवेदन अनिवार्यत: जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराने निर्देशित किया है।