धमतरी (वीएनएस)। शिक्षक अपनी सेवा से कभी सेवानिवृत्त नहीं होते है। शासकीय विभाग शिक्षक को उनके पद से मुक्त तो करते है लेकिन कमर्योगी शिक्षक अपने दायित्वों से कभी मुक्त नहीं होते है, यह उदगार अपने सेवानिवृत्ति सम्मान के मौके पर धमतरी बीईओ डी.आर. गजेन्द्र ने दीए है।
जनवरी 2019 से विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी पद की जिम्मेदारी सम्हालने वाले डी.आर.गजेन्द्र ने 30 जून 2022 को 62 वर्ष की अधर्वाषिर्कीय आयु पूर्ण किये है। गजेन्द्र के रिटायरमेंट को यादगार बनाने कार्यालयीन स्टाफ के अधिकारी-कमर्चारियों ने अनोखा सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें कमर्चारियों के अलावा गजेन्द्र के शुभचिंतक नागरिक और शि़क्षकगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में एबीईओ द्वय अमित तिवारी, अथर्व शर्मा ने गजेन्द्र के प्रशासनिक दक्षता, और व्यवहार कुशलता के बारे में बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्य की जानकारी दी।
बीआरसीसी ललित सिन्हा ने कहा कि गजेन्द्र ने अपनी प्रतिभा से अपनी अलग पहचान बनाई है, वे हमेशा शिक्षक और कर्मचारियों के करीब रहे हे। खुमान सिंह ठाकुर, उच्च वर्ग शिक्षक ने भी गजेन्द्र के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उनके कायर्कुशलता की प्रशंसा की। बीईओ धमतरी कार्यालय में गजेन्द्र अपनी धर्मपत्नी दुर्गावती गजेन्द्र के साथ मंच पर आसीन थे, जिनका अधिकारी-कमर्चारियों ने शाल, श्रीफल और उपहार भेंटकर सम्मान किया। मंच संचालन शिक्षक दीनबन्धू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में रूपेन्द्र सिन्हा, संगीता सिन्हा, ज्योति जायसवाल, हेमंत जायसवाल, हेमंतगिरी गोस्वामी, सुरेश दीपक, सुरेश कुमार सिन्हा, ललित भाण्डे, मुख्य लिपिक सीपी नेताम, संतोष कुमार धु्रव, होमेन्द्र कुमार यादव, नन्द किशोर यादव, मीनाक्षी देवांगन, प्रवीण कुमार वैद्य, विजेता रक्टाटे, प्रदीप कुमार सिन्हा, शिवेन्द्र साहू, शिवनारायण साहू, अरूणा जाधव, मीनाक्षी पवार, सुरेश सेन, नवीन जाचक, महेश सिन्हा, मीरा कुमरे, रामकृष्ण गजेन्द्र, विरेन्द्र कुमार मारकण्डेय, ताम्रध्वज गौतम, हीरा राम ध्रुव, तुलसीराम नेताम हेमसिंग कंवर आदि उपस्थित थे।