मंत्री उमेश पटेल की संवेदनशीलता को जिसने देखा वो कायल हो गया

Posted On:- 2022-07-03



0मिट्टी में फंसी कार को मंत्री उमेश पटेल ने बाहर निकालने में की मदद खरसिया(वीएनएस)। मंत्री उमेश पटेल की संवेदनशीलता एवं मानवता एक बार फिर सामने आई है। बात कुछ ऐसी है कि गायत्री शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 1 जुलाई की रात वापस नंदेली लौटते वक्त सड़क किनारे मिट्टी में फंसी कार को वाहन चालक बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। इस दृश्य को मंत्री उमेश पटेल ने अपनी कार रुकवाई और वाहन चालक की मदद करने नीचे उतरे। इस दौरान नीचे श्री पटेल ने सड़क पर कच्ची मिट्टी में फंसी कार का जायजा लिया और आसपास के लोगों को इकट्ठा कर कार को खिंचवाकर सुरक्षित बाहर निकलवाने में वाहन चालक की मदद की। कार को बाहर निकालने के जद्दोजहद में वाहन चालक काफी थका हुआ था ये महसूस करते हुए मंत्री उमेश पटेल ने कार की स्टेयरिंग खुद अपने हाथों में थामा और ड्राइव करते हुए गांधी चौक तक लाकर वाहन चालक को कार सुपुर्द किया। मंत्री उमेश के इस संवेदनशील व्यवहार को देखकर आसपास के लोग कायल हो गए। श्री पटेल की सरल, सादगी व सहयोगात्मक व्यवहार को देख लोग प्रफुल्लित हुए। इस वाक्य को जिसने भी देखा वो मंत्री उमेश पटेल का कायल हो गया। वाहन चालक ने मदद के लिये श्री पटेल को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।