रायपुर(वीेनएस)।श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट रायपुर व श्रीजैन श्वेताम्बर चातुर्मास समिति-2021 की गत दिवस आराधना हॉल सदर बाजार में हुई बैठक में श्रीजैन चातुर्मास समिति-2022 का गठन किया गया. राष्ट्रसंत गुरुदेव श्री ललितप्रभसागरजी महाराज व डॉ. मुनि श्री शांतिप्रियसागरजी महाराज सहित मुनि भगवंतों की पावन निश्रा में धर्मनगरी रायपुर में लोक कल्याणकारी दिव्य चातुर्मास-2022 के लिए गठित इस नयी चातुर्मास समिति में तिलोकचंद बरड़िया अध्यक्ष, पारस पारख व प्रशांत तालेड़ा महासचिव और अमित मुणोत सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया (कन्नू), कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली व ट्रस्टी त्रय तिलोकचंद बरड़िया, राजेंद्र गोलछा (हेमु) व उज्जवल झाबक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते बताया कि राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्रीललितप्रभसागर एवं डॉ. मुनिश्री शांतिप्रिय सागर की पावन वाणी से जीने की कला पर आधारित विराट प्रवचनमाला के लिए आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 10 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रात: 8.45 से 10.30 बजे तक यहां विराट प्रवचनमाल चलेगी. 31 अगस्त के उपरांत श्रीजिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी एमजी रोड सहित नगर के विभिन्न जैन धर्मस्थलों पर संतों के प्रवचन होंगे.
सौंपे गए विविध व्यवस्थाओं के लिए प्रभार
इस लोक कल्याणकारी व दिव्य चातुर्मास-सत्संग के वृहद आयोजन के लिए इस वर्ष चातुर्मास समिति का गठन भी तदनुरूप किया गया है. चातुर्मासिक विविध आयोजनों के लिए स्वागत समिति में कमल भंसाली अध्यक्ष, विजय कांकरिया, अभय भंसाली, राजेंद्र गोलछा, उज्जवल झाबक व अशोक बरड़िया शामिल किए गए हैं. वहीं अनिल दुग्गड़, पवन बुरड़, तरुण कोचर, पंकज बैद सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. सचिव पद पर क्रमश: सुरेश पारख, विजय मालू, संदीप झाबक ,मनोज झाबक, जनसंपर्क समिति में विमल गोलछा, महावीर तालेड़ा, मनोज कोठारी, उज्जवल झाबक, वित्त समिति में मनोज लोढा, मनोज झाबक,कमलेश भंसाली, बंटी कोचर, हर्ष बैद, भोजनशाला समिति में पंकज कांकरिया, निलेश गोलछा, पारस बरड़िया, सुनील भंसाली, आवास समिति में अनिल दुग्गड़, मुकेश निम्माणी, प्रशांत लुनिया, नवीन भंसाली, यातायात समिति में नरेश बुरड़, अमर बरलोटा, बसंत लोढा, रजत कानुगा. प्रचार-प्रसार समिति के अंतर्गत खेमराज बैद व जय गोलछा-प्रिंट मीडिया, अभिषेक गोलछा व विनय भंसाली-सोशल मीडिया, दीपचंद कोटड़िया, भारत बैद, महेंद्र कोचर, ऋषभ पारख-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया. प्रशासनिक व्यवस्था समिति में अभय भंसाली, तुषार चोपड़ा, महावीर कोचर, सुमीत पारख. वैयावच्च समिति में प्रकाश लुंकड़, शैलेंद्र सकलेचा, पदम डाकलिया, विकास भंसाली, अरुण गोलछा, श्रीपाल दस्सानी, रितेश चतुरमुथा, रितेश बैद, महेंद्र लोढ़ा, पराग दस्सानी व खरतरगच्छ युवा परिषद. स्वास्थ्य व्यवस्था समिति में अभय भंसाली, सुशील कोचर, पंकज कोचर, प्रशांत तालेड़ा, डॉ. मिकीम मुणोत, डॉ. सुशील बैदमुथा. पंडाल व्यवस्था समिति में पवन बुरड़, सुरेश पारख, विजय छाजेड़, मनीष बरमट, चित्रांक चोपड़ा, विवेक गोलछा, विजय लोढा. मंच व्यवस्था समिति में सुशील कोचर, मनीष बैदमुथा, सुधीर झाबक. जुलूस व्यवस्था समिति में विजय मालू, निकेश बरड़िया, मेघराज कांकरिया, चिन्तन मालू, वर्धमान मित्र मंडल, श्रीएसपीजी (युवा), श्रीएसपीजी महिला विंग. पूजा एवं भक्ति समिति में सुरेश भंसाली, भानू लुनिया, नरेश बैदमुथा, अरविंद गोलछा, विनय पारख, सचिन पारख. आंगी समिति में राजमल संखलेचा, राजेश कानूगा, मांगीलाल गोलछा, प्रकाश लुंकड़, हरीश डागा. विहार सेवा समिति में पंकज भंसाली एवं विहार सेवा ग्रुप तथा महिला समिति में कुसुम श्रीश्रीमाल, सुनीता लोढा, नीलू निम्माणी, ममता पारख, सरिता चौधरी, मंजू कोठारी, अंकिता बरड़िया, अनिता गोलछा शामिल किए गए हैं.
राष्ट्रसंतों का नगर प्रवेश 10 जुलाई को
राष्ट्रसंत महोपाध्याय ललितप्रभसागर एवं डॉ. मुनिश्री शांतिप्रिय सागर सहित मुनि भगवंतों का चातुर्मासिक नगर प्रवेश रविवार, 10 जुलाई को होगा. 10 जुलाई से संवत्सरी महापर्व तक आउटडोर स्टेडियम के प्रांगण में सत्संग-प्रवचनमाला चलेगी. राष्ट्र संतों के रायपुर चातुर्मास की घोषणा से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है. गुरुजनों का चातुर्मासिक प्रवास जैन दादावाड़ी में होगा. वहीं पर ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी. गुरुजनों का दिव्य सत्संग आउटडोर स्टेडियम मैदान में होगा. इसके लिए प्रशासनिक कार्यवाही पूरी हो चुकी है. सत्संग का यह महाकुंभ जन-जन के बीच पारिवारिक प्रेम, सामाजिक सद्भावना, व्यक्तित्व निर्माण और आध्यात्मिक विकास की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा.