अपने कका के स्वागत में पहुंची छोटे काकाओं की टोली...

Posted On:- 2022-07-03



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों से लगाव किसी से छुपा नही है। ऐसे में कोरिया जिले के पटना में बच्चों के बीच उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों की टोली ने अपने काका का पटना भेंट मुलाकात स्थल में उन्ही के अंदाज में स्वागत किया। ये बच्चे मुख्यमंत्री बघेल की तरह ही कुर्ता पजामा तथा गमछा पहनकर पहुंचे हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल के लिए संदेशों की तख्तियां भी थाम रखी थीं। जिसमें लिखा था कका वी लव यू। बच्चे स्वागत के लिए अपने हाथ से तैयार किया गुलदस्ता भी लेकर आए हैं। बच्चों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री बघेल भी अभिभूत हो गए। उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।